
उत्तर प्रदेश के लोगों को 18 जून तक चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी कुछ राहत
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों का हाल बेहाल है. लोग घर से निकलते ही लू की चपेट में आ जा रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके साथ ही कई जगहों पर भीषण लू का अलर्ट भी जारी किया है. लेकिन मौसम विभाग ने 17 और 18 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश के आसार जताए हैं. बारिश के साथ-साथ 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. हालांकि बारिश होने के एहसास से लोग रोमांचित हो रहे. भीषण लू व हीट वेब ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है. ऐसे में हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा है.

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों का हाल बेहाल है. लोग घर से निकलते ही लू की चपेट में आ जा रहे हैं. चिकित्सक भी दोपहर के समय घरों के भीतर रहने कि सलाह दे रहे हैं. आलम यह है कि सुबह छः बजे के बाद से ही आसमान साफ हो जा रहा है. भगवान भाष्कर की तेज किरणे सभी को जलाकर राख करने के लिए कम नहीं हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके साथ ही कई जगहों पर भीषण लू का अलर्ट जारी किया है. लेकिन मौसम विभाग ने 17 और 18 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश के आसार जताए हैं. बारिश के साथ-साथ 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.
Comments
No comments yet.