बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल के पास बीते दिनों एक युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया था. इस मामले में फेफना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है. पुलिस कार्यशैली से नाराज पीड़ित व गांव के लोगों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है. बावजूद इसके कोई कार्रवाई न किया जाना एक रहस्य बना हुआ है.
पीड़ित अजय कुमार सिंह ने एसपी को दिए गए तहरीर में कहा है कि 13 मई को रात में अज्ञात बदमाशों द्वारा जान मारने की नियत है जानलेवा हमला किया गया था, जिसके सम्बन्ध में उपरोक्त अपराध व धारा में थाना फेफना पर दिनांक 14 मई 2024 को मुकदमा दर्ज हुआ है, बदमाशों की पहचान सी० ती०टी०वी० फुटेज से होने के बाद भी थाना फेफना, पुलिस द्वारा कोई गिरफ्तारी नही की जा रही है. जबकि बदमाश अभी भी घुलेआम सड़क पर घूम रहे हैं. इस मामले थाना पुलिस कि लापरवाही व उदासीनता से हर कोई हैरान है.
Comments
No comments yet.