बलिया। "आल इंडिया सितोरियो कराटे स्कूल ऑफ इंडिया '' एनआरआई सिटी ग्रेटर नोएडा दिल्ली के तरफ से ''जापान ब्लैक बैल्ट'' प्रतियोगिता सम्पन्न कराया गया। प्रतियोगिता में सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

बलिया से चार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे

  • सत्यम मिश्रा पुत्र मृत्युंजय मिश्रा ग्राम रेपुरा
  • शिवम मिश्रा पुत्र धन्नजय मिश्रा रेपुरा
  • आदित्य सिंह पुत्र अजीत सिंह भदवरिया
  • राहुल वर्मा पुत्र स्व ठाकुर वर्मा देवरिया
[smartslider3 slider="5"]

बलिया ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए ''जापान ब्लैक बैल्ट '' प्रतियोगिता जीत कर जिले का नाम रोशन किया। जिसमें जिले में 9 वर्षीय शिवम, सत्यम ने जापान ब्लैक बैल्ट प्रतियोगिता का खिताब पाने वाले सबसे कम उम्र का इतिहास रचा। इतने छोटे उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कराने में इनके अभिभावक व प्रशिक्षक का बहुत बड़ा योगदान रहा।

यह प्रतियोगिता सितोरियो कराटे स्कूल ऑफ इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर व चीफ एग्जामिन लाल दारदा जी व चीफ इंस्ट्रक्टर अशोक दारदा जी के देख-रेख में सम्पन्न हुआ । सभी खिलाड़ी ''सितोरियो कराटे स्कूल ऑफ बलिया (हेड ब्रांच) सतनी सराय भृगु नगर बलिया ब्रांच से है, प्रेसिडेंट व चीफ इन्स्ट्रक्टर रंजन श्रीवास्तव ( संजय श्रीवास्तव) द्वारा बलिया से रवाना किये गए थे।