अधिवक्ताओं का आरोप पुलिस नहीं दिखा रही सक्रियता
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के घुरहू नारायण के छपरा मोहल्ले में बीते 28 मई की देर रात महिला अस्पताल के सामने वाला गली में अधिवक्ता के घर में घुसे चोरों ने तीन लाख नकदी व लाखों के जेवरात चुरा ले गये। इस मामले तहरीर के करीब एक माह बाद भी पुलिस चोरी करने वालों का पता नही लगा सकी है। इस प्रकरण में क्रिमिनल बार के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला। अधिवक्ताओं का आरोप रहा प्रकरण में पुलिस कोई सक्रियता नहीं दिखा रही है।
सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अनूप कुमार श्रीवास्तव निवासी घुरहू नारायण के छपरा बलिया के पिताजी का देहांत 27 मई 2021 को हो जाने के कारण पूरा परिवार अंतिम संस्कार और अन्य कार्यक्रम दिनांक 28 मई को गांव गया हुआ था। जिसमें वे अपने गांव जमालपुर थाना बैरिया बलिया गए थे। इसी बीच 28 मई 2021 की रात में उनके घर का ताला तोड़कर चोरी किया गया। जिसमें लाखों के जेवरात व करीब पौने तीन लाख रुपये नगदी चोर उठा ले गए। जिसमे सोने का हार एक, सोने का टीका, एक सोने का नथिया, सोने की चूड़ी चार मंगलसूत्र सहित लाखों के जेवरात चुरा ले गये।
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद अब तक कोई सुराग नहीं लगा सकी। इस मामले में बार के अध्यक्ष डॉ निर्भय नारायण सिंह ने शीघ्र खुलासा करने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ निर्भय नारायण सिंह, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, अंशुमान पांडेय, अंजनी पांडेय, सत्येंद्र कुमार सिंह, हरदयाल सिंह यादव, अखिलेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, पीयूष सिंह, रणजीत सिंह, राकेश कुमार सिंह, आदि शामिल रहे।