बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलिया जिले के हुसैनाबाद निवासी अमित कुमार सिंह को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सदस्य नियुक्त किया है। उन्हें संगठन की मजबूती पर काम करने का निर्देश दिया गया है। उनके नियुक्ति पर जिले समाजवादी नेताओं में हर्ष व्याप्त है।

युवा नेता अमित कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते पार्टी के नीतियों से जन जन को अवगत कराते हुए। अखिलेश यादव के के द्वारा प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों से लोगों को जागरूक करने की प्रतिबद्धता दोहरायी है।
इस पर क्षेत्र के अभिषेक सिंह, मनोज यादव, बिट्टू सिंह, रवि श्रीवास्तव, अनिल खरवार व टुनजी सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।