आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में आयकर विभाग के प्रदेश के पूर्वी जोन के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने सुनी समस्या

बलिया। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे आयकर विभाग के प्रदेश के पूर्वी जोन के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त आशीष वर्मा ने जिले सीए व टैक्स अधिवक्ताओं संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने एक -एक बिंदु पर विस्तार से पक्ष सुनने के निराकरण का भरोसा दिलाया। आयकर रिटर्न भरने के समय आने वाली दिक्कतों से भी रूबरु हुए। कहा कि बहुत जल्द ही इन समस्याओं से निजात मिलेगा।

बलिया की माटी में जन्मे वरिष्ठ आईआरएस अफसर आशीष वर्मा लखनऊ में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त पूर्वी जोन के रूप में तैनात है। मूलरूप से सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के कैथवली के निवासी है। जिले में दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आशीष वर्मा ने कहा कि यह मेरे लिए हर्ष की बात है कि मैं अपने जनपद में आया हुआ हूं। कहा कि जनता के जितने ग्रीवांस हैं उन्हें हर हाल में समय से निस्तारित कराया जाएगा। अधिवक्ता व सीए ने मांग रखा कि जिले में आयकर का अपने भवन में कार्यालय नहीं है। जिसपर उन्होंने आयकर अधिकारी संजय कुमार को इस बारे अब तक के किये गए प्रयासों के बारे स्पष्ट करने की बात कही। आयकर अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कार्यालय का अपना भवन हो इसके लिए काफी प्रयास किये गए है। जिले के डीएम व सांसद भी चाहते थे कि कार्यालय के लिए अपना भवन हो। लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह मूर्त रुप नहीं ले सका। टैक्स अधिवक्ता व चार्टेड एकांउटेन्ट की बातों का जवाब देते हुए कहा हम स्थानीय ग्रीवांस को निस्तारण कर सकते है। बाकी अन्य सभी प्रकार की समस्याओं की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। वैसे रिटर्न में आने वाली समस्याओं में काफी सुधार हुए हैं।

कहा कि कर निर्धारण के बाद रिकवरी सबसे मुख्य होता। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिले के आईटीओ को दी गयी। कोरोना महामारी के दौरान रिकवरी थोड़ी कम हुई है। लेकिन बलिया में बहुत ही बढ़िया काम हुआ है। इस मौके पर उन्होंने अमृत महोत्सव के बारे जानकारी देते हुए सरकार बहुत सारी उपलब्धियों के बारे विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर आयकर महकमे के वाराणसी के कुमार गौरव, पूर्व आयकर अधिकारी एके सिंह, उपेंद्र तिवारी, दीपक तिवारी, आफताब आलम, सीए बलजीत सिंह, जेपी सिंह, शुभम गुप्ता, सौरभ माहेश्वरी, वरिष्ठ अधिवक्ता बीएन पांडेय, उमेश प्रताप, रामगोपाल अग्रवाल, अजय शंकर, संतोष गुप्ता, प्रदीप कुमार पप्पू जी, विनोद वर्मा, आदि मौजूद रहे।

आयकर अफसर ने पौधरोपण कर दिया ये संदेश
बलिया। भारत की आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश के वरिष्ठ आयकर अधिकारी आईआरएस अफसर आशीष वर्मा ने नगर के बाबा बालेश्वर व भृगु मंदिर में जाकर पूजन अर्चन किया। इसके उपरांत उन्होंने भृगु मंदिर प्रांगण में पौधरोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में राजनीतिक चेतना तो हमारे यहां की माटी में बहुत पहले से है। लेकिन आज भी नगर की सड़कों के साथ गांवों का भी सर्वांगीण विकास नहीं हो पाया है। कहा कि नपा अध्यक्ष शहर में जितना अधिक से अधिक हो सके विकास कराएं।