तैयार हुआ विशाल पंडाल, देर शाम पहुंचे कथावाचक प्रदीप मिश्रा

बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के संकल्प से बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में मंगलवार से प्रारंभ हो रही शिव महापुराण कथा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कथा आयोजन के लिए लगभग 50 एकड़ भूमि में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के लिए 40×80 फीट का भव्य एवं विशाल मंच तैयार किया गया है, जबकि श्रद्धालुओं के बैठने के लिए करीब एक लाख लोगों की क्षमता वाला विशाल पंडाल बनाया गया है। आयोजन समिति के अनुसार कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम होगा, जिसमें दर्जनों यजमान शामिल होंगे।
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP

कथा प्रारंभ होने से एक दिन पूर्व ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। बिहार, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, लखनऊ सहित विभिन्न जिलों और राज्यों से दस हजार से अधिक श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोजन, नाश्ता, पेयजल और ठहरने की व्यापक व्यवस्था की गई है। कथा शुरू होने के साथ प्रतिदिन एक से सवा लाख लोगों का भोजन बनेगा। परिसर में लगभग 500 से 700 वर्ग फीट क्षेत्रफल में अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराया गया है। पेयजल आपूर्ति के लिए प्रतिदिन 60 से अधिक पानी के टैंकर लगाए गए हैं। सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तथा एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी। वहीं प्रशासन ने आसपास के सभी सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

पं.प्रदीप मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत
बलिया: सोमवार देर शाम कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा का जिले में आगमन हुआ। माल्देपुर मोड़ पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशन में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कथावाचक प्रदीप मिश्रा के साथ उनकी पूरी टीम व आस्था चैनल से जुड़े लोग भी भी जिले में पहुंच गए हैं। स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा। कथा को लेकर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
Enjoy Live Vivid Bharti Click here for more live radio
Advertisement 7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20 Click here for more live radio
Advertisement 9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs Click here for more live radio
कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें Please donate to support our work


















Your IP Address : 216.73.217.15