Posted onAuthorPradeep GuptaComments Off on कोर्ट परिसर पहुंचे एसपी देखा सुरक्षा के इन्तजाम
बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर व एएसपी संजय कुमार शनिवार की सुबह दीवानी न्यायालय पहुंचे। प्रवेश गेट से लेकर हवालात तक की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। दीवानी न्यायालय परिसर में बने हवालात के आस पास के स्थानों का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिस व पीएसी के जवानों की संख्या आदि की जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश दिया। इस मौके पर शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्र आदि थे। हालांकि अधिकारी इसे रूटीन जांच बता रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर फर्जी दस्तावेजों के साथ फर्जी नियुक्तियां हासिल करने में संलिप्तता के लिए दो महिलाओं सहित 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
नाबालिग को बहला कर अपहरण कर भगाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट संख्या (8) प्रथमकांत की न्यायालय ने दोषी अभियुक्त चंदन भारती भरतपुरा सुखपुरा को दोषी करार देते हुए 12 वर्षों के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है. सभी धाराओं को मिलाकर कुल 32 हजार रूपए जुर्माने से दंडित की है। जुर्माने की धनराशि नहीं देने पर अतिरिक्त एक वर्ष की सजा भुगतनी होगी। इसी के साथ न्यायालय ने यह भी आदेश दिया है कि जुर्माने की धनराशि में से 25हजार रुपए पीड़िता को क्षतिपूर्ति के लिए दिया जाए। और शेष रकम राज्य सरकार के खाते में जमा कराया जाए.
जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया रमेश सिंह ने कला उत्सव 2023 में राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में जनपद के सात प्रतिभागियों के चयनित होने पर शुभकामना सहित बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किए है l उन्होंने कहा कि जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उनको प्रोत्साहित करने की जरूरत है l राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ के सभागार में मंडल स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया l राजकीय इंटर कॉलेज के कला आध्यापक एवं जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. इफ्तेखार खान ने बताया कि शास्त्रीय वादन (स्वर वादन ) प्रतियोगिता में होली क्रॉस स्कूल बलिया की आरात्रिका को प्रथम, लोक नृत्य में तरन्नुम खातून राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया को प्रथम , बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के आशीष साह प्रथम, लोकगीत गायन में मुस्कान गुप्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया द्वितीय, बालक वर्ग में महर्षी वाल्मिकी विद्या मंदिर बलिया के रितेश को द्वितीय , एकल नाटक में बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज रसड़ा की सोनम सिंह को प्रथम एवं बालक वर्ग में श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज बलिया के राहुल चौरसिया को प्रथम स्थान, चित्रकला में श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के उत्कर्ष शर्मा को प्रथम , मूर्ति कला बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की डोली को तृतीय एवं बालक वर्ग में टाउन इंटर कॉलेज के मौसम कुमार द्वितीय, खेल खिलौने में बालिका वर्ग में मुन्नी कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को प्रथम स्थान एवं होली क्रास स्कूल के अनस खान को द्वितीय स्थान, लोक वादन में जीआईसी के मनजीत को द्वितीय एवं जीजीआईसी की रानी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ l