
बलिया : नगर के बेदुआ में उच्च जोखिम वाले समूहों पर केंद्रित 'आरोग्य शिविर 100 दिन अभियान' के तहत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों के लिए एक्स-रे जांच और लक्षण वाले मरीजों के लिए एनएएटी नमूना संग्रह जैसी प्रमुख गतिविधियां शामिल थीं। इस मौके पर वक्ताओं ने जाँच पर आधारभूत सुविधाओं के बारे में तर्क प्रस्तुत किया।
100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान के तहत भारत भर में, विशेषकर उत्तर प्रदेश में, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (Ayushman Arogya Mandirs) में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों, मलिन बस्तियों और स्कूलों में टीबी की नि:शुल्क जाँच (एक्स-रे और बलगम की जाँच) की जा रही है, जिसका उद्देश्य टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करना है।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशीष सिंह तथा अनुराग पांडेय ने टीबी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि हर मरीज को 6 महीने तक फ्री दवा के साथ ही हर महीने ₹1000 भी सरकार की ओर से प्रदान किया जा रहा है। टीवी रोगियों में जागरूकता के लिए हम 100 दिवसीय कार्यक्रम जनपद घर में चला रहे हैं। सरकार की मंशा है कि हर तरह से हम टीवी मरीजों को स्क्रीनिंग करके उन्हें टीवी मुक्त घोषित कराएं। तभी हमारा भारत टीवी मुक्त भारत बनेगा। इस अवसर पर जांच टीबीएचवी संजीत सिन्हा, डीआरए जे.पी. राय, एसटीएस अभिषेक कुमार और जिला समन्वयक अनुराग पांडेय की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.