
बलिया : सब जूनियर कैडेट जूनियर सिलेक्शन जिला कराटे चैंपियनशिप में गुरुकुल विद्यापीठ के बच्चों ने अपने कौशल का लोहा मनवाया है। जिसमें आकृति यादव, आर्या यादव, साक्षी यादव, अनन्या मिश्रा, वैष्णवी सिंह, अभय यादव, विवान शर्मा, रुद्रांश सिंह, आदित्य कुमार, नितेंद्र, आर्यन आयुष सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी तरह से सादिया सिंह, आराध्या यादव ने सिल्वर मेडल अर्जित किया है। वहीं यशराज व आशुतोष सिंह ने ब्रांच मेडल जीते। इस प्रकार जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसकी जानकारी स्कूल के प्रबंधक रोहित श्रीवास्तव ने दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान परिवेश में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है। इससे बच्चों बौद्धिक विकास हो सके। प्रिंसिपल ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की कामना की। टीम के कोच नकुल रावत गुरुकुल विद्यापीठ बलिया ने सभी के प्रति आभार जताया।

Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.