नगर के जापलिनगंज के साहू भवन में किया गया चिकित्सक का भव्य सम्मान

बलिया। नगर के जापलिनगंज स्थित साहू भवन के सभागार में शनिवार की शाम को पटना मेदांता के गैस्ट्रो चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बलिया को और अधिक सुविधाजनक चिकित्सा प्रदान करने पर बल दिया गया। इस मौके जिले लोगों ने डॉ. मुकेश कुमार का भव्य सम्मान किया।

इस दौरान बलिया के चिकित्सकों एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राकेश सिंह व समस्त सदस्यों द्वारा उन्हें बुके व स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम से नवाजा गया। इस मौके पर वक्ताओं ने चिकित्सा के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियां को स्वीकार करते हुए बलिया जैसे पिछड़े जनपद में मेदांता जैसे उच्च चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सकों को समय देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले समय में चिकित्सक जिन चुनौतियों से जूझ रहे हैं उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बलिया में मेडिकल कॉलेज बनने के बाद उन्हें भयमुक्त चिकित्सा प्रदान करने में साहूलियत मिलेगी।
जिले में अच्छे व योग्य चिकित्सकों की कमी के चलते बलिया जनपद में झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा आए दिन जो घटनायें की जा रही हैं। उससे निजी अस्पतालों की गरिमा गिराने का कार्य किया जा रहा है वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जनपद में अच्छे से अच्छे चिकित्सक निर्भीक होकर कार्य करें यही हम लोगों का संकल्प है।

इस मौके पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार केजरीवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बलिया जनपद में इन दिनों चिकित्सा के क्षेत्र में उथल-पुथल चल रही है। लेकिन फैसला हम आपको ही करना है हमें अपने विश्वास को कायम रखते हुए योग्य चिकित्सकों से ही सलाह लेनी होगी। यदि कम पैसे के लालच में हम अयोग्य चिकित्सा संस्थान की सेवा लेते हैं तो घटनाएं हो सकती हैं। जिससे पूरा चिकित्सक समाज बदनाम हो रहा है।

इस मौके पर आईएमए के सचिव डॉ ए.के. गुप्ता ने कहा कि बलिया जनपद में चिकित्सा के क्षेत्र में सर्जरी एक दुरूह कार्य हो गया है छोटी बड़ी घटनाओं के लिए योग्य चिकित्सक को भी जिम्मेदार ठहराया जाना कहीं से लाजमी नहीं है। कोई भी चिकित्सक नहीं चाहता कि उसके सर्जरी के दौरान कोई गड़बड़ी हो जिसे मरीज की मौत हो। लेकिन सर्जरी का मतलब यह भी नहीं होता कि हम 100% मरीज को जीवनदान ही दिला सकें। कुछ क्रिटिकल केसों में मौत भी हो सकती है। जिसके लिए हम सभी को तैयार रहना होगा।



पहले के समय सर्जरी के केस में से कई लोगों की मौत भी हो जाती थी। लेकिन इतना हो हल्ला सोशल मीडिया पर चिकित्सकों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया जाता था। वर्तमान परिवेश में किसी भी घटना के लिए चिकित्सक को हत्यारा, लुटेरा शब्द लिखकर नवाजा जा रहा है, जो ठीक नहीं है। कभी-कभी यह देखने को आता है कि अराजक किस्म के लोग ऐसे देश में हवा देकर जिले के शांत माहौल को खराब करने की कोशिश में लगे रहते हैं।
इस मौके पर नर्सिंग होम एसोसिएशन के सचिव डॉ. बी.के. गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक भी आप सही के परिवार का बेटा होता है अगर किसी चिकित्सकीय त्रुटि वर्ष कोई लापरवाही होती है तो उसके लिए चिकित्सक को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं। इसमें कहीं ना कहीं हमारा भाग्य भी साथ चलता है। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मेदांता के चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने गैस्ट्रो से संबंधित जानकारी को साझा किया। कहा कि जिले में गैस्ट्रो से संबंधित तमाम बीमारियों का इलाज अब संभव है। फिलहाल महीने में दो बार हम आना शुरू किए हैं। आगे चलकर हर सप्ताह में एक नियत दिन को बलिया में हमारी सेवा उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर डॉ. आरबी गुप्ता, डॉ. चंदा सिन्हा, डॉ. रिखी लाल, डॉ. दीपिका गुप्ता, डॉ. शिल्पा गुप्ता, डॉ. पूनम गुप्ता, पूर्व आयकर अधिकारी ए के सिंह, विजय शंकर गुप्ता, आलोक गुप्ता, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।