बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने थाना सहतवार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। थाने की साफ-सफाई के निर्देश दिए। कमियां मिलने पर संबंधित को फटकार लगाई।
पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने थाना सहतवार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने बैरकों का औचक निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही थाना मालखाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों (अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एच.एस, महिला उत्पीड़न ) आदि की गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस मौके पर मातहत अफसरों को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसंज्जित ढंग से रख-रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबन्धी उपकरणों के साथ-साथ, शस्त्रागार में रखे शस्त्रो की अच्छी तरह से देख रेख हेतु निर्देशित किया गया ।