प्रोजेक्ट पर 48.81 लाख की लागत से शुरू होगा कार्य
बलिया: नगर स्थित श्री भृगु मन्दिर के 48.81 लाख की लागत से होने वाले सुन्दरीकरण कार्य का शुभारंभ संसदीय कार्य व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बकायदा वैदिक मंत्रोच्चार संग भूमि पूजन व आरती भी की। इस दौरान मंत्री ने जिले के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराया। राज्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि हमारी सरकार अपने कार्यकाल मंदिरों पर बहुत अधिक खर्च किया।
राज्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस ऐतिहासिक मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। इसमें मंदिर कमेटी का भी सुझाव प्राथमिकता पर होगा। उन्होंने कहा कि भृगु दर्शन के लिए जिले के अलावा अन्य जनपद व प्रांत से भी श्रद्धालु आते हैं। पर्यटन विभाग के माध्यम से इसका सुंदरीकरण करा कर नगर का प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल की गई है।
आने वाले दिनों में मन्दिर और बेहतर स्वरूप में दिखेगा। इस अवसर पर भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष संजीव कुमार, नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, विनोद चौबे, अभिमन्यु गुप्त, राजेश गुप्त, अजीत वर्मा, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Comments
No comments yet.