देर रात तेज रफ्तार एसयूवी ने कई लोगों को टक्कर मार दी। गुस्साई भीड़ ने चालक की पिटाई कर दी।
लखनऊ में रूमी गेट क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रूमी गेट क्षेत्र में तेज रफ्तार एसयूवी कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। कार ने वहाँ पर टहल रहे पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में कई लोगों को चोटे आई है। मौके पर मौजूद भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी। घटना की देर रात पहुंची पुलिस ने चालक को कार सहित हिरासत में ले लिया। घटना से गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

घटना का वीडियो हुआ वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सफेद रंग की एसयूवी कार दिखाई दे रही है। कार के पास लोगों का भीड़ जमा हुआ है। लोगों के हाथों में ईंट-पत्थर और लाठी डंडे भी है। गुस्साई भीड़ ने कार के पुर्जे तोड़ दिए। ईंट से कार को तोड़ने की कोशिश भी की जा रही है। लोगों ने कार के शीशे को तोड़ दिया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काबू में किया। जानकारी के अनुसार चालक व्यस्त इलाके में करीब एक किलोमीटर तक तेज रफ्तार में कार चलाता रहा। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं।
एडीसीपी ने दी साझा की जानकारी
इस मामले को लेकर एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रूमी गेट के पास एक तेज रफ्तार कार ने हुसैनाबाद और सतखंडा में कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार चालक करीब एक किलोमीटर तक इसी तरह कार चलाता रहा। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया। शोर मचाने के बाद लोगों ने ड्राइवर का पीछा करना शुरु कर दिया। उसे मुफ्तीगंज में पकड़ लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है. लोगों ने कार में तोड़ -फोड़ की. लोगों ने ईंट और पत्थर से कार के शीशे तोड़कर चकनाचूर कर दिया है.मामले में पुलिस का कार्रवाई जारी है।
Comments
No comments yet.