लखनऊ : जानकीपुरम स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय कैम्पस में शुक्रवार को रिवाल्वर लेकर दो युवक पहुंच गए. जिसकी सूचना कुलनुशासक को मिली. उनके निर्देश पर कुलनुशासक मण्डल की टीम ने दोनो युवकों को दबोच लिया. इसके उपरांत कुलानुशासक कार्यालय ने कार्यवाही करने के लिए जानकीपुरम पुलिस को पत्र लिखा है.
जैसे ही कुलानुशासक प्रशासन को सूचना मिली कि दो युवक द्वितीय कैम्पस में रिवाल्वर लेकर घूम रहे है, तो कुलानुशासक मंडल के सदस्यों ने दोनों युवकों को पकड़ कर जानकीपुरम पुलिस के हाथों सौप दिया। इसकी सूचना एडिशनल प्रॉक्टर इंचार्ज द्वितीय कैम्पस प्रो० मोहम्मद अहमद ने दी।
Comments
No comments yet.