महंगाई व बदहाल व्यवस्था से परेशान हैं आमजन


बांसडीहप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की बदहाल व्यवस्था व मंहगाई से आम लोगों का जनजीवन बेहद खराब हैं। वे शुक्रवार को बांसडीह में गोरखपुर में 31 अक्तूबर को आयोजित पार्टी की रैली को लेकर पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहें थे। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के झूठ से जनता वाकिफ है। ऐसे में सरकार के झूठे वादे का जनता जवाब देने की तैयार बैठी। बस उसे सही समय का इंतजार है।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेन्द्र सिंह ने कहा की डीजल, पेट्रोल, खाद्य तेल, सब्जी व अन्य सामानो की प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। केन्द्र व प्रदेश की सरकार में पीएम से सीएम तक बैठे लोग मंहगाई को लेकर न तो कोई कारवाई करते हैं न ही कोई बयान देते हैं। आमलोग कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। वाराणसी में आयोजित ऐतिहासिक रैली गवाह हैं। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में गोरखपुर में आयोजित रैली में भी भारी भीड़ जुटेगी तथा बलिया से भी बड़ी भागीदारी रहेगी।
बलिया की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा की बलिया की सबसे मुख्य सड़क एनएच 31 बदहाल हैं, गंगा व घाघरा की बाढ़, बलिया शहर में भारी जलजमाव आदि समस्याओं से लोग परेशान हैं लेकिन बलिया के सांसदों, मंत्रियों व विधायको को इससे कोई मतलब नहीं हैं। उन्होनें ने कहा कि  आगामी चुनाव में मतदाता सरकार के प्रतिनिधियों को जरूर सबक सिखायेगें। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से सूबे के मुख्यमंत्री की रातों की नींद गायब हो चुकी।