बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव संविधान बचाओ संकल्प यात्रा के तहत 29 अक्टूबर 2021 को बलिया जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर समाजवादी अधिवक्ता सभा बलिया के अधिवक्ताओं द्वारा भव्य स्वागत फूल मालाओं से तथा स्मृति चिन्ह वह अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय बहादुर यादव व संचालन जिला महासचिव समाजवादी अधिवक्ता सभा हरदयाल यादव उर्फ कमलेश ने किया। अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया l मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की या जालिम और निकम्मी सरकार के रहते संविधान खतरे में है यह लोग बाबा साहब के संविधान को मानने वाले लोग नहीं है। बाबा साहब के संविधान के अस्तित्व को ही मिटाना चाहते हैं क्या जा रहा है भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा न्यायपालिका को बनाना चाहते हैं और संविधान के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं यदि उत्तर प्रदेश में 2022 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाया तो संविधान संविधान के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे प्रदेश में हर जाति- धर्म के लोगों को साथ लेकर विकास की धारा बहाई जाएगी । सभा में अधिवक्ता अवधेश तिवारी, श्याम नारायण यादव, अफजल खान, अवध नारायण यादव,नंदकिशोर शर्मा, शंकर पासवान, अवनीश यादव, हरिशंकर यादव,अनिल राजभर, ललित कुमार,धुसिया,जितेंद्र राम, वीरजीत यादव, हर्ष नारायण प्रसाद, असलम खान, कृपाशंकर प्रजापति, ईश्वर जीतराम, प्रभात प्रकाश, राज नारायण यादव, मणिशंकर सिंह, अरुण यादव, ओम प्रकाश वर्मा, दुर्गेश यादव, रितेश सिंह,रितेश यादव, गौतम चौधरी, निर्भय नारायण सिंह, संजय खरवार, राजेंद्र चौहान, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
संविधान से खिलवाड़ बंद करे सरकार : प्रदीप यादव
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव संविधान बचाओ संकल्प यात्रा के तहत 29 अक्टूबर 2021 को बलिया जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यालय...
29 Oct 2021
2 min read
8 views
Pradeep Gupta
जनसरोकार आधारित निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित। विधिक मामलों, स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों तथा क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विशेष दृष्टि। सत्य, पारदर्शिता और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध।
Comments
No comments yet.