अयोध्या। दीपावली बाद धार्मिक पर्यटन की राह पर अयोध्या की यात्रा रामायण एक्सप्रेस से शुरू हो रही है। रामनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की ओर से संचालित रामायण एक्सप्रेस सोमवार को अयोध्या पहुंच रही है। आईआरसीटीसी के इस पर्यटन पैकेज में पर्यटक भगवान राम से जुड़े स्थानों की सैर करेंगे। रामायण एक्सप्रेस की मदद से राममंदिर निर्माण की बेला में रेलवे महकमा रामनगरी के पर्यटन को बढ़ावा प्रदान करने में लगा हुआ है। दीपावली के बाद अयोध्या पहुंच रही पहली रामायण एक्सप्रेस 156 यात्रियों की क्षमता वाली है। रेलवे विभाग के सूत्रों की माने तो यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है।


रामजन्म भूमि पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद से ही रामनगरी में पर्यटकों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। इसे और गति देने के लिए केंद्र व राज्य दोनों ही सरकारें पूरी गंभीरता से कार्य कर रही हैं। पर्यटकों के लिए बनने वाले टूर पैकेज में रामनगरी को भी प्रमुखता से शामिल किया जाने लगा है। यही कारण है कि गत सितंबर माह में  आईआरसीटीसी ने अपनी चारधाम यात्रा के पैकेज में भी रामनगरी को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया था। विशेष लग्जरी ट्रेन से 96 पर्यटक रामनगरी पहुंचे थे। रामनगरी की इस पर्यटन यात्रा के उपरांत आईआरसीटीसी ने वाया अयोध्या चार पर्यटक ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों से दो हजार से अधिक पर्यटक रामनगरी पहुंचेंगे। इस विशेष ट्रेन में यात्री सुविधाओं को कुछ अलग ही किया गया है।

[smartslider3 slider="5"]