आम आदमी पार्टी ने निकाली तीन सौ यूनिट बिजली फ्री गारंटी पदयात्रा
बलिया। प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री गारंटी पदयात्रा आम आदमी पार्टी बलिया विधानसभा में निकल गया। तिरंगा संकल्प यात्रा के तहत विधानसभा के प्रभारी /प्रत्याशी अजय राय मुन्ना की अगुवाई में निकाली गयी यात्रा में लोगों को फ्री बिजली देने का संकल्प आप नेताओं ने दोहराया। कहा कि प्रदेश की योगी की सरकार अपने पुराने वादों को पढ़ ले तो खुद शर्मशार हो जाएगी।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनूप पांडेय ने कहा कि देश मे मनहूसियत की सरकार चल रही है। सिर्फ देश के संसाधनों को बेचा जा रहा है। प्रदेश में लूटपाट, भ्रष्टाचार, लड़कियों के साथ बलात्कार पूर्ववर्ती सरकारों से भी ज्यादा हुआ है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब रेट के रूप में दर्ज किया गया है। नौकरियों में भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को सिर्फ डंडे ही खाने पड़े। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 300 यूनिट फ्री बिजली सबको दिया जाएगा और सारे बकाए बिल माफ कर दिए जाएंगे। सभी तरीके की भर्तियों को तुरंत चालू किया जाएगा और आंदोलनों के दरमियान जितने मुकदमे कायम हुए हैं किसानों पर नौजवानों पर मजदूरों पर उसको समाप्त कर दिया जाएगा ।श्री पांडेय ने आगे कहा कि 2022 के चुनाव में आदित्यनाथ की सरकार अपने पुराने वादों को पढ़ ले तो यह सरकार खुद शर्मशार हो जाएगी। तिरंगा संकल्प यात्रा में पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार पार्टी के अलावा , आप वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह नगर अध्यक्ष अशोक कुमार, विधानसभा के प्रभारी बलवंत सिंह, सुशांत राज भारत समेत पार्टी के सैकड़ों साथियों ने इस यात्रा में भाग्य लिया।
Comments
No comments yet.