बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में मंगलवार की सुबह एक 28 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हूक से साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मायके के परिजन ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर फंदे पर लटका देने का आरोप लगा रहे है। मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ज्ञात हो कि श्रीनगर निवासी बिक्की सिंह की पत्नी माला सिंह 28 वर्ष का शव मंगलवार की सुबह 08 बजे पंखे के हूक से उसके कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घर के लोगों ने उसे नीचे उतारा तबतक पड़ोसियों ने इसकी सूचना मृतका के मायके दोकटी उसके पिता विश्वनाथ सिंह को दे दी। विश्वनाथ सिंह अपने परिजनों के साथ अपने बेटी के ससुराल पहुच पुलिस को सूचना दिया।पुलिस भी मौके पर पहुच गयी।पिता विश्वनाथ सिंह का आरोप है कि मेरी बेटी की सास व गांव के दो अन्य लोग मेरी बेटी का गला घोंटने के बाद उसे फंदे पर टांग दिया है।यह लोग शव दफनाना चाह रहे थे तब तक हम लोग मौके पर पहुच गए। आरोप है कि मेरी बेटी को उसके पति शराब पीकर मारता पिटता था और सास आये दिन उसे घर से निकाल देती थी। वह दो दो साल तक मेरे घर मायके रहती थी।वह श्रीनगर में अपने घर के बगल में अवस्थित एक किराना की दुकान से समान खरीद कर खाना बनाती थी जब मैं श्रीनगर पहुचता था तब दुकानदार का पैसा जमा करता था।मृतका का एक 07 वर्ष की बेटी व 05 वर्ष का बेटा है जो घटना के समय बाहर खेल रहे थे।पिता ने बताया कि घटना की लिखित तहरीर रेवती पुलिस को दे दिया हुं।वही मौके पर पहुचे रेवती उपनिरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं ससुरालियों का कहना है कि माला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
पंखे के हूक से साड़ी के फंदे से लटकी विवाहिता
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में मंगलवार की सुबह एक 28 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हूक से साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मायके के परिजन ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर फंदे पर लटका देने...
12 Jan 2022
2 min read
11 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.