
बलिया। शहर के द्वारिकापुरी कॉलोनी सिविल लाइन बलिया में स्थित IEL इंस्टीट्यूट में बुधवार को सुबह 10 बजे है शाम चार बजे तक 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण किया गया। संस्था के इंचार्ज शशिमौलि मिश्रा ने बताया कि हमारे यहां पढ़ने वाले लगभग सभी बच्चों का टीकाकरण हो गया है। उन्होंने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि आप लोग अपने-अपने घर में और अपने आसपास में उन लोगों से संपर्क करें जिनका अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है । उन्हें टीकाकरण के बारे में बताते हुए उन्हें कोविड-वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। वहीं उन्होंने आगे कहा कि आज पूरे भारत में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में कोरोना वायरस की लहर ने फिर से एक बार भवायह स्थित पैदा कर दी है। हर रोज कोरोना के संक्रमण बढ़ने रिपोर्ट आ रही है। हमें इसे अपने देश में फैलने से रोकना है इसलिए हम सभी को चाहिए कि हम अपने घर सहित आसपास के लोगों को भी जागरूक करना होगा। और सभी को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित करें। वही वैक्सीनेशन के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
Comments
No comments yet.