Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज: बलिया माल्देपुर गंगा घाट पर डूबते युवक को नविक व पुलिस ने बचाया

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह स्नान करते वक्त एक युवक डूबने लगा। संयोग अच्छा रहा कि डेंगी एवं बड़ी नाव मौजूद रही। जिससे युवक को नाविको एवं पुलिस ने बचा लिया। आपको बता दें कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ी गांव निवासी अनुज 18 वर्ष पुत्र सुरेश अपने […]

Ballia Breaking News Crime

कार्तिक पूर्णिमा स्नान : दो दिवसीय सेवा स्वास्थ्य शिविर में स्नान करने वाले श्रद्धालू भक्तों की सेवा

गुरुवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर स्नानार्थियों के लिए निःशुल्क सेवा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया एवं श्री गणिनाथ सेवाश्रम मंदिर एवं छात्रावास निर्माण समिति कदम चौराहा बलिया द्वारा संयुक्त तत्वावधान में किया गया. सेवा स्वास्थ्य शिविर उदघाटन का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/ सचिव डॉ आनंद कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

Breaking News

बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चे हुए सम्मानित

बाल दिवस के अवसर पर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, मुरली छपरा द्वारा प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद नं०एक पर विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना/पूजन तथा पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गयी. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, मुरली छपराबलिया के जिला संयोजक श्री राजेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव सिंह, महामंत्री जितेंद्र यादव,संरक्षक राघवेंद्र सिंह एवं ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यर्पण किया

Ballia Breaking News Crime Legal UP Bihar

कोर्ट खबर: पाक्सो एक्ट के मामले में किशोरी से छेड़खानी करने के अभियुक्त को कोर्ट ने सुनाई चार साल का सश्रम कैद

अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या आठ /विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट प्रथमकांत की अदालत ने नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने के मामले में सुनवाई करते हुए हुए अभियुक्त तारकेश्वर राम पुत्र रामनाथ गायघाट थाना हल्दी को दोषी पाते हुए चार वर्ष के कठोर कारावास एवं 7000हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित की है.

Breaking News

कोर्ट खबर: कचहरी के झंझट से पीड़ित अधिवक्ता को मिला निजात

बार बार कचहरी के चक्कर काटने से अच्छा है वाद सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित हो जाए, क्योंकि जीतने के लिए पीड़ित पक्ष कचहरी में वाद दाखिल करता है। शायद उससे कई गुना आर्थिक, मानसिक व शारीरिक परेशानी झेलना पड़ता है. वैसा ही छः साल से चल रहे इंश्योरेंस कंपनी के मामले में स्थायी लोक अदालत चेयरमैन/अध्यक्ष राम बेलास प्रसाद व सदस्य गण आनंद कुमार, रंजना मिश्रा की स्थायी पीठ ने दोनों पक्षों के समझौते के आधार पर निस्तारित करा दिया तथा इंश्योरेंस कंपनी की ओर से नौ हजार का चेक प्रदान कराया गया.

Breaking News Crime Maharashtra UP Bihar

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने धमकी

भोजपुरी फिल्मों में काम कर अपना लोहा मनवाने वाली सदाबहार अभिनेत्री अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। भोजपुरी एक्ट्रेस से 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई है। जिसमें कहा गया है कि अगर उन्होंने ये रकम दो दिन में नहीं दी तो उनकी जान जा सकती है। उनके मोबाइल पर 11 नवंबर की रात दो अलग नंबर से कॉल आया था। एक 12:20 बजे और दूसरा 12:21 बजे यानी एक मिनट के अंतराल पर. इसके बाद भोजपुरी वॉलीवुड में अटकालों का बाजार गर्म है.

Breaking News

अब बलिया में दिल कि मरीजों को मिलेगी इको व टीएमटी सुविधाएं

बलिया : जनपद वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब बलिया के मरीजों को अब दिल की बीमारियों के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. चक मझौली के निजी अस्पताल अपूर्व हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में मरीजों की सुविधा के लिए इको तथा टीएमटी जांच का शुभारंभ कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयपति द्विवेदी ने फीता काट कर किया. इस दौरान उन्होंने दिल के बीमारियों के लिए इसे नायब तोहफा बताया.
इको टीेएमटी सेंटर का फीता काटने के सीएमओ डॉ . विजयपति द्विवेदी ने कहा की जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने की जरूरत है. ऐसे में चक मझौली के निजी अस्पताल अपूर्व हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मिल का पत्थर साबित होगा. उन्होंने डॉ. संतोष कुमार से दिल के मरीजों को मिले वाली सुविधाओं की विशेष तौर पर जानकारी लिया. इसके उपरांत उन्होंने अस्पताल सेंटर की सुविधाओं का निरीक्षण कर एक बिंदु पर जानकारी लिया. संचालक डॉ. संतोष कुमार ने बताया की दिल का दौरा आने के बाद मरीजों को डाइग्नोष्ट करने में काफ़ी दिक्क़तों का सामना करना पड़ता था. अब आसानी से सही मर्ज का पता लगाया जा सकेगा. इस मौके पर डॉ. अजीत सिंह, डॉ. रविशंकर गुप्ता, डॉ. प्रशांत सिंह डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. एम टी सुलेमान, बृजेश सिंह, आदि मौजूद रहे.

इनसेट…
हर सुविधा मिलेगा अस्पताल को
सीएमओ डॉ. बीपी द्विवेदी ने अस्पताल को देखकर अपनी दिली ख़ुशी जतायी. कहा कि मुझे नहीं मालूम था कि जिले में इतना सुंदर अस्पताल है. आश्वासन देते हुए कहा कि अगर मुझे पहले मालूम होता तो अल्ट्रासाउंड एवं इको कभी दे देता. आगे जो भी सुविधाएं होगी. उसे प्रदान करता रहूंगा.

Ballia Crime Legal UP Bihar

कोर्ट न्यूज : जानलेवा हमला में भाजपा के पूर्वमंत्री समेत चार को कोर्ट ने किया दोषमुक्त, एक आरोपी को तीन साल की सुनाई सजा

ग्यारह साल पहले छात्र संघ चुनाव को लेकर नगर के सतीश चंद कॉलेज के प्रांगण में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना घटित हुई थी. जिसमे मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या प्रथम ज्ञान प्रकाश तिवारी की अदालत ने भाजपा के पूर्वमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला समेत चार को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करने का आदेश पारित किया है. वहीं एक अभियुक्त अविनाश कुमार सिंह उर्फ नंदन को भादवि की धारा 324 के तहत दोषी पाकर तीन साल के कारावास से दंडित किया है.

Breaking News

बलिया का बायो मेडिकल वेस्ट उठाएगी मेसर्स संगम मेडीसर्व

पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु प्रस्तुत संयुक्त जैव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार संस्था मेसर्स संगम मेडीसर्व प्रा०लि० की सुनवाई त्रिभुवन, मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया की अध्यक्षता में तथा क्षेत्रीय कार्यालय, उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आजमगढ़ द्वारा प्लाट नं0-1381, मून छपरा, परगना खरीद, तहसील-बलिया, जनपद-बलिया की सुनवाई प्रस्तावित स्थल पर हुई। सुनवाई के समय क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित लोगों द्वारा संयुक्त जैव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार संस्था से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये। लोगों के समक्ष तमाम सवालों के बाद बलिया बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए संयुक्त जैव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार संस्था मेसर्स संगम मेडीसर्व प्रा०लि० का चयन कर लिया गया है. इस बार नये सत्र का बायो मेडिकल वेस्ट यही संस्था उठाएगी.

Breaking News

बलिया में उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ संपन्न हुआ डाला छठ महापर्व

उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ शुक्रवार को लोक आस्था का चार दिनी महापर्व डाला छठ संपन्न हुआ। उदित होते ही भगवान भास्कर को नदी, तालाब, सरोवर के पानी में लाखों व्रती महिलाओं ने अर्ध्य देकर पुत्र के दीर्घायु व परिवार के मंगलमय की कामना की। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न घाटों पर सूर्य को अर्ध्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने घाट व घर पर अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर पारण किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी के साथ ही गोताखोरों को भी नदियों के पास तैनात किया गया था।