फेफना थाना पुलिस की उदासीनता से नाराज पीड़ित एसपी से मिला, लगायी न्याय की गुहार
बलिया : शहर से सटे गड़वार रोड पर अगरसंडा स्थित एक मैरिज हॉल के पास बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। घायल युवक अपने मित्र के साथ अस्पताल जा रहे थे, तभी बदमाशों ने निधरिया नई बस्ती के पास पुनः ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से अटैक कर दिया. इस मामले में फेफना पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया. लेकिन गिरफ्तारी नहीं करने पर पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई किये जाने की गुहार लगायी है.

फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरसंडा निवासी अजय सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह सोमवार की शाम करीब 15-20 की संख्या में मनबढ़ व दबंग युवकों ने अगरसंडा चट्टी स्थित एक मैरिज हॉल के पास मारपीट कर अजय सिंह को लहूलुहान कर दिया। घायल अजय सिंह अपने मित्र के साथ हॉस्पिटल जा रहे थे, तभी निधरिया नई बस्ती के महिंद्रा एजेंसी के पास मनबढ़ों ने पुनः ईट पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल अजय सिंह का इलाज चल रहा है। हालांकि योगी सरकार व रामराज में इस तरह कि दबंगाई से हर कोई हैरत में है. पुलिस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दिया है. हालांकि एसपी को सौपे गए पत्र में पीड़ित ने पुलिस पर आरोपियों संग मिलीभगत का आरोप लगाया है.
Comments
No comments yet.