बलियाविधानसभा चुनाव 2022 के नामांकन के पहले ही दिन भाजपा के दो उम्मीदवारों ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर गहमा गहमी बनी रही। इस दौरान नामांकन करने आए मंत्री उपेंद्र तिवारी के साथ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व बेल्थरा विस से नामांकन करने आए छट्ठू राम के साथ सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा मौजूद रहे।


विधानसभा 2022 के लिए होने वाले चुनाव के नामांकन के पहले दिन भाजपा के दो उम्मीदवार मंत्री उपेन्द्र तिवारी व बेल्थरा विस से नामांकन करने आए छट्ठू राम ने अपने प्रस्तावक व समर्थकों संग नामांकन पत्र दाखिल किया। ऐसे में शुक्रवार को बलिया में नामांकन शुरू हो गया। फेफना से उपेंद्र तिवारी और दिनेश ने नामांकन किया। उपेंद्र तिवारी भाजपा प्रत्याशी हैं जबकि दिनेश राष्ट्रीय युवा मोर्चा दल के उम्मीदवार हैं।वही बेल्थरा रोड से भाजपा छटटू राम ने नामांकन किया। कुल 56 नामांकन फॉर्म खरीदे गए । जिसमें से बांसडीह में 18 बैरिया में 5 सिकंदरपुर में 5 फेफना में 9, बलिया सदर में 8, बेल्थरा रोड में 7 और रसड़ा में 4 फॉर्म खरीदे गए। फेफना विस क्षेत्र से मंत्री रहे उपेंद्र तिवारी करीब पौने तीन बजे पहुंचे। ऐसे में उन्हें दौड़ते हुए नामांकन स्थल तक पहुंचना पड़ा।

Sunbeam