घटना के बाद मौके पर घंटों मची रही भगदड़...
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिचलाघाट पुलिस चौकी के बेदुआ मोहल्ले में शुक्रवार की रात में किसी बात को लेकर घराती एवं बाराती आपस में भिड़ गए। इस दौरान चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एएसपी ने
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बेदुआ मोहल्ले में बैरिया इलाके से शुक्रवार की रात में बारात आई थी। बारात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बाराती व घराती किसी बात को लेकर आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से हुई मारपीट के दौरान चाकू से हमला कर कृष्णा नगर निवासी राजेश पासवान (19) पुत्र रामनाथ पासवान को चाकू मार दिया। लहूलुहान स्थिति में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद एएसपी विजय त्रिपाठी, सीओ भूषण वर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर हमलावरों की तलाश में जुट गयी है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Comments
No comments yet.