लोगों के परेशानी से बेपरवाह दिख रहा नपा प्रशासन


बलिया। नगर पालिका क्षेत्र के रामपुर हनुमान मंदिर के निकट विगत चार माह से बरसाती पानी लगा हुआ। लेकिन नगर पालिका प्रशासन के उदासीन रवैये के चलते आज भी मोहल्ले के पानी लगा हुआ। नपा प्रशासन की ओर से इस समस्या से निजात दिलाने की दिशा में अब तक सार्थक पहल नहीं किया गया। जिसके चलते शहर में रहने के बावजूद गांवो जैसा महसूस कर रहे है। जबकि इन्हीं सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए जलकर व गृहकर वसूली जाती है।

बता दें कि इसी मौहल्ले में एक निजी विद्यालय भी संचालित होता है। जहां न तो बच्चों के स्वास्थ्य में ध्यान में रखते हुए छिड़काव किया गया। जिससे गोरखपुर के बाद बलिया के इस मोहल्ले में दिमागी बुखार की संभावना बढ़ गयी है। नगर से रास्ता जाता है उसकी चारों तरफ से आने जाने वाले इस मोहल्ले के रास्ते पर पानी लगा हुआ है।  इस मोहल्ले में पहले बहुत छोटा सा एक पोखरा होता था जो कि आज बहुत बड़ा जलाशय का रुख ले चुका है। बलिया में भी मच्छर के और गंदगी के प्रकोप से भयानक बीमारियां फैल सकती है। यह गड्ढा नगर पालिका क्षेत्र में आता है। इस मोहल्ले के निवासी आज भी बहुत प्रताड़ित हो रहे है।