भृगुनगरी के बेटे व चितबड़ागाव कस्बे के शक्तिपीठ नेत्र चिकित्सालय तथा सिंह आई केयर हॉस्पिटल संभई अमेठी के प्रबंध निदेशक एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अम्बरेश प्रताप सिंह को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उत्कृष्ट नेत्र सेवा के स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है.
कर्नल विनोद कुमार पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी परिक्षेत्र की अध्यक्षता में वैलियंट वाराणसियन बाइक रैली आज अपने महाभियान के छठवे दिन बलिया में निकाली गई l बलिया जिले में इस महाअभियान के पहले दिन ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में श्री हेमंत कुमार अधीक्षक डाकघर बलिया मंडल, श्री श्यामा चरण मिश्र सहायक अधीक्षक डाकघर एवं श्री सतीश कुमार निरीक्षक डाक विभाग के द्वारा डाक सेवाओं जिनमें बल्क ग्राहक के लिए आकर्षक छूट, डाक घर निर्यात केंद्र, मीडिया पोस्ट, ईपोस्ट, डायरेक्ट पोस्ट, जन सुरक्षा योजनाएं, बचत बैंक योजनाएं, डाक जीवन बीमा एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा व्यापारियों की सुगमता हेतु विभिन्न बिंदुओं पर पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया गया l वर्तमान में बलिया के अधिकतर बैंक शाखाएं बीएनपीएल में पंजीकरण करा चुकी हैं l ग्राहको को उनके व्यवसाय के प्रचार प्रसार के लिए डाक विभाग की मीडिया पोस्ट तथा डायरेक्ट पोस्ट की सुविधा के बारे में बताया गया
जिलाधिकारी कार्यालय पर अखिल भारतीय विरोध दिवस के अवसर पर विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों के सदस्यों ने किसान संगठन के साथ एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन देश में हाल ही में लागू की गई चार श्रम संहिताओं के विरोध में किया गया था, जिसे मजदूरों और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताया गया।