आमजनता से रोकर नहीं काम करने से मिलती है सहानुभूति


बलिया। राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अमित सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी रोने वाले नहीं बल्कि दहाड़ने वाले नेता हैं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता हमेशा रोकर लोगों को इमोशनल ब्लैकमेल करते हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेता इमोशनल ड्रामा शुरु कर चुके हैं। जिससे उनका भला होने वाला नहीं है। लोगों की सहानुभूति लेने के लिए उनके विस क्षेत्र में जाकर काम करना पड़ता है। बलिया प्रवास के दौरान प्रभात न्यूज से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय सचिव अमित सिंह ने किसान आंदोलन पर सरकार की ओर से की गई गलतियों को मतदाताओं के सामने रखा। कहा कि जो किसानों का नहीं हो सका वह देश का क्या होगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता पूरी तरफ से इनका ड्रामा समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि बिजनौर सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कराने की जिम्मेदारी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सौंपी थी। जहां पर हमारी पार्टी को सर्वाधिक सीटें मिल रही हैं। कहा कि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा व अन्य विपक्षी दलों की जमानत जप्त होगी। उन्होंने कहा कि हमारे नेता प्रतिपक्ष विधानसभा में या तो मुख्यमंत्री के बगल में बैठते हैं या मुख्यमंत्री के सामने बैठकर सरकार की कमियां बताते हैं। हमारे नेता रोने का काम नहीं करते। कहा कि भाजपा की करतूतों को को  बेरोजगारी से तंग युवा समझ गए है। ऐसे में ख्याली पुलाव पकाना भाजपा बंद कर दे।