लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ के सभी 17 सीटों की सूची जारी कर दी। जिसमे सरोजनीनगर से निवर्तमान मंत्री के टिकट को काटकर ईडी की नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होने वाले राज राजेश्वर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। सबसे दिलचस्प तो यह है कि इस सीट के दावेदारी करने वाले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को भी सरोजनीनगर विधानसभा सीट हाथ नहीं लग सकी है। ऐसे में उनकी दावेदारी जिले में बढ़ गयी है।
लखनऊ कैंट से मंत्री बृजेश पाठक और मध्य से रजनीश गुप्ता को और पूर्व से आशुतोष टंडन को उतारा। भाजपा ने मंगलवार देर शाम भाजपा ने 17 नामों की लिस्ट जारी की। इसमें लखनऊ की सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। लखनऊ कैंट से मंत्री बृजेश पाठक से टिकट दिया है। जबकि लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता को और लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन को उतारा है। वहीं, लखनऊ उत्तर से नीरज बोरा और लखनऊ पश्चिम सीट से अंजनी श्रीवास्तव को टिकट दिया है। इसके अलावा, सरोजनी नगर से राज राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा है।

Sunbeam