मनियर। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पीड़ित के परिजन की तहरीर पर मनियर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मची हुई है।
क्षेत्र के एक गाव से विगत दस दिसम्बर को गायब एक नाबालिग किशोरी के परिजनों के तहरीर पर मनियर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मनियर थाने में धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक गांव निवासी किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मेरी नाबालिग लड़की शौच करने गयी थी। इसी दौरान किशन बिंद पुत्र झारखंडे बिंद, लालू राजभर पुत्र स्वर्गीय हरे राम राजभर, अमरजीत राजभर पुत्र तूड़ी राजभर ,धीरज यादव पुत्र सुरेमन यादव निवासी गण बिजलीपुर थाना मनियर जनपद बलिया एवं विनोद यादव पुत्र स्वर्गीय दया यादव निवासी खरीद थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया ने वादी की नाबालिग बेटी उम्र 15 वर्ष को बहला फुसलाकर कहीं लेकर चले गए हैं। वादी ने उल्लेख किया है कि उसकी बेटी को कोई सूझबूझ नहीं है। इनके विरुद्ध उचित करवाई करने की कृपा की जाय। किशोरी के पिता की तहरीर पर मनियर पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनियर आरोपियों के तलाश मे जुटी हुई है।
लड़की भगाने के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज
मनियर। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पीड़ित के परिजन की तहरीर पर मनियर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मची हुई है।क्षेत्र...
16 Dec 2021
2 min read
12 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.