गड़वार, बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के नारायनपाली गांव के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे जिला अस्पताल भेजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम को गड़वार थाना क्षेत्र के कुकुरहा निवासी मुन्नीलाल (36), राहुल (28) व चेतन (30) बलिया की तरफ से आ रहे थे,वहीं फेफना थाना क्षेत्र के एकवारी खास निवासी सिंटू वर्मा (27) व मन्नू प्रजापति (21) बाइक से विपरीत दिशा से अपने गांव जा रहे थे। नारायनपाली गांव के पास पहुंचने पर दोनों बाइको में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे मौके पर ही सिंटू व मुन्नीलाल की मृत्यु हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी दुर्गेश्वर मिश्रा ने राहगीरों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को प्राइवेट वाहन द्वारा जिला चिकित्सालय भेजवाया। जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, तीन गंभीर
गड़वार, बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के नारायनपाली गांव के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे जिला अस्पताल भेजवा...
15 Dec 2021
1 min read
12 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.