बलिया। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव आयोजन समिति बलिया नगर के तत्त्वावधान में सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर जगदीशपुर के विद्यालय परिवार के द्वारा भारत माता पूजन किया गया। जिसके तहत एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो विद्यालय प्रांगण से चित्तू पाण्डेय चौराहा, स्टेशन रोड, चौक, विशुनीपुर होते हुए पुनः चित्तू पाण्डेय चौराहा से विद्यालय प्रांगण में पहुंची जहां वन्देमातरम गीत के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम जिला प्रचारक सत्येंद्र, प्रधानाचार्य धीरेंद्र श्रीवास्तव व अम्बादत्त पाण्डेय जी द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर जिला प्रचारक सत्येन्द्र जी ने उपस्थित बच्चों, उनके अभिभावकों व विद्यालय परिवार के लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार स्वतन्त्रता की लड़ाई में लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया तब जाकर हम स्वतन्त्रता रूपी खुली हवा में सांस ले रहे है। उन्होंने बच्चों से उन वीर बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर कर्तव्यपथ पर चलने एक आह्वान किया और बताया कि अपनी मातृभूमि स्वर्ग से भी महान है।
ज्ञात हो कि इस शोभायात्रा में बच्चे भारत माता, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, सुभाषचन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमूर्ति बने हुए इस यंत्र की शोभा बढ़ा रहे थे। इस अवसर पर जिला प्रचारक सत्येन्द्र, प्रधानाचार्य धीरेंद्र श्रीवास्तव, अम्बादत्त के साथ अशोक मिश्र, चंद्रशेखर आदि के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर भारत माता पूजन में सम्मिलित हुए।
अमृत महोत्सव के तहत नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा
बलिया। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव आयोजन समिति बलिया नगर के तत्त्वावधान में सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर जगदीशपुर के विद्यालय परिवार के द्वारा भारत माता पूजन किया गया। जिसके तहत एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो विद्यालय प्रां...
16 Dec 2021
2 min read
33 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.