शौच करने गयी किशोरी के साथ जबरिया दुष्कर्म का मामला
बलिया । सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के मां के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की सोमवार की शाम को शौच करने गई थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ लड़कों ने उसके साथ जबरदस्ती कर कुकृत्य किया। जब लड़की अपने घर रोती बिलखती पहुंची और आपबीती अपने परिजनों को सुनाई तो परिजन उसे लेकर थाने लेकर गए। जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध संख्या 259 धारा 376 डी ए / 506/5 जी / 6 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वही मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव ने आरोपी मोनू गौड़, समरजीत राजभर, अरविंद तुरहा, राजेश पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है।
Comments
No comments yet.