बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे ट्रक के धक्के से बाइक पर सवार बाप बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे की स्थिति गंभीर है वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वही ट्रक चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। घायल युवक के पैकेट से मिले आधार कार्ड के आधार पर दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नंबरी निवासी रोहित कुमार यादव 22 पुत्र लल्लन यादव तथा उसके पिता लल्लन यादव 45 के रूप में शिनाख्त की गई। बताया जा रहा है कि बाप बेटे शुक्रवार की सुबह गांव से बाइक द्वारा शहर की तरफ आ रहे थे। घायल युवक की शादी मई माह में होना सुनिश्चित है। जिसमें 24 मई को तिलक एवं 29 मई को शादी होना था। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। परिवार वालों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
खून से लाल हुई सड़क: पिता की मौत, पुत्र की हालत गंभीर
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे ट्रक के धक्के से बाइक पर सवार बाप बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक...
04 Feb 2022
1 min read
12 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.