
बलिया। द वैदिक प्रभात फाउंडेशन की ओर से महावीर घाट गंगाजी मार्ग पर चल रहे कार्तिक मास कल्पवास में जाने-माने भजन गायक विशाल मिश्रा (सागर), कथक मृत्य माता प्रसाद, रविशंकर एवं ममता टंडन ने प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भक्ति से सराबोर कर दिया। गायक विशाल मिश्रा (सागर) में भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। कथक नृत्य करने मंच पर माता प्रसाद, रविशंकर एवं ममता टंडन के आते ही लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। कलाकारों ने जब एक साथ अपने सहयोगियों के साथ कथक नृत्य करना शुरू किया तो मानों देवलोक बलिया की धरती पर उतर आया हो।
अक्षय नवमी पर सायँ से शुरू सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। सभी कलाकार एक के बाद एक कार्यक्रम देकर अंत तक श्रोताओं को बांधे रखा। इस कार्यक्रम के अंत में वैदिक प्रभात फाउंडेशन के महाराज बद्री विशाल ने सभी के प्रति धन्यबाद ज्ञापित किया।
Comments
No comments yet.