समाजिक परिवर्तन यात्रा को लेकर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव


बलिया: बलिया में समाजिक परिवर्तन यात्रा को लेकर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो हर घर के लोगों को नौकरी देंगे।
इस मौके पर पार्टी समर्थकों ने उन्हें सिक्कों से तौलते हुए जमकर नारेबाजी की. साथ ही समर्थकों ने 'जय कन्हैया लाल की, यूपी है शिवपाल की' के नारे लगाए. दरअसल, बलिया के सहतवार क्षेत्र के बद्री सिंह चौराहे पर देर रात प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव अपनी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के साथ पहुंचे थे. जहां उन्होंने पहले चैनराम बाबा को नमन किया और फिर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बागी बलिया में जो शक्ति है, वह अतुलनीय है. प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सूबे की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यों को ये सरकार अपना बताकर जनता को छलने में लगी है. लेकिन प्रदेश की जनता सब देख रही है. इतना ही नहीं उन्होंने योगी सरकार पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान ही इसके निर्माण के लिए 60 फीसदी जमीन ले ली।
बलिया में आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में सपा से विलय के सवाल पर कहा कि मैंने तो अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया है कि समान विचारधारा वाली पार्टियां और सेकुलर पार्टियां एक हों जिसमें सपा को हमने प्राथमिकता दी है। और सपा को इसलिए प्राथमिकता दी है चूंकि मैंने नेताजी के साथ 45 साल काम करके सपा को बुलंदियों तक पहुँचाया है। सरकारें बनाकर यूपी का विकास भी किया है। मैंने अपनी बात को कहा है और इसलिए कहा है कि सत्ता का परिवर्तन हो। मैंने कहा है कि सब लोग अलायंस कर लें। मैंने यहाँ तक कहा है कि विलय भी कर लो। लेकिन शर्त यही है कि हमारे जितने भी जीतने वाले प्रत्याशी है उनका सम्मान हो, टिकट मिल जाय, बस इतनी सी बात है। गठबंधन होगा हमें आश्वासन भी मिल चुका है। यदि गठबंधन नहीं हुआ तो हम छोटी बड़ी और एक राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन करके बीजेपी को हटाएंगे। सपा नेता ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला। लगाया संविधान उल्लंघन का आरोप सभी धर्मों को मानना चाहिए यह हमारे संविधान में है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी द्वारा सलमान खुर्शीद, राशिद अल्वी और जिन्ना को लेकर हिंदुत्व को चुनावी मुद्दा बनाने के सवाल पर कहा कि बीजेपी हमेशा जाति और धर्म को लेकर चली है और हमलोग समाजवादी विचारधारा के है और हमारा देश और प्रदेश सेकुलर है। हमे सभी धर्मों को मानना चाहिए यह हमारे संविधान में है। तो हम तो सबको लेकर चलने वाले है। समाजवादी विचारधारा के है। लोहिया और जनेश्वर मिश्रा, और मोहन सिंह से लेकर जितने भी समाजवादी चिंतक है उनके आदर्शों पर भी चलने वाले लोग है।



[smartslider3 slider="5"]