बलिया। फेफना थाना क्षेत्र एक गांव में घर में घुसकर 27 साल की विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में विवाहिता के पति ने पुलिस से शिकायत की। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार 26 सितम्बर को अपने घर पर अकेली थी इसका लाभ उठाकर इम्तियाज अहमद (29साल) उसके घर में घुस गया तथा महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। फेफना थाना के प्रभारी सुनील तिवारी ने रविवार को बताया कि महिला के पति की शिकायत पर शनिवार को इम्तियाज अहमद के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला के पति का कहना है कि आरोपी ने घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी, इसी कारण भयवश उसने देर से शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

[smartslider3 slider="5"]