रसड़ा/बलिया। नवीन कृषि मंडी रामलीला मैदान के पीछे कासिमाबाद रोड के समीप प्राइवेट नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत हो गयी। परिवार के लोगों ने हॉस्पिटल के सामने महिला का शव रखकर चिकित्सक के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हालांकि डॉक्टर और स्टाफ  मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
रसड़ा  कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव निवासी प्रियंका देवी 25 वर्ष पत्नी राकेश राम की रविवार के दिन प्रियंका देवी की बच्चा पैदा होना था। पेट में दर्द हुआ तो घरवालों ने आनन-फानन में नवीन कृषि मंडी के समीप रामलीला मैदान के पीछे प्रियंका देवी की पिता मन्नू राम अपनी पुत्री को रविवार के देर शाम गांव से लाकर प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया महिला को ऑपरेशन कर रविवार की रात लड़की पैदा हुई लड़की पैदा होने के कुछ घंटे बाद प्रियंका देवी की हालत गंभीर होने लगी। सोमवार सुबह होते होते दिन में दोपहर तक महिला मौत हो गई और लड़की की हालत भी गंभीर होने पर घरवालों ने मऊ हॉस्स्पिटल में भर्ती कराया  जब पता चला कि महिला की मौत हो गई है।प्राइवेट नर्सिंग होम डॉक्टरों ने जब महिला आनन-फानन में तबीयत गंभीर होने के बाद बताकर प्रियंका देवी को मऊ लेकर चले गए। जब मऊ के डॉक्टरों ने जब मृत घोषित कर दिया तो प्रियंका देवी को एंबुलेंस में रख कर वापस रसड़ा भेज दिए और रास्ते से ही डॉक्टर स्टाफ फरार हो गए। प्रियंका देवी के परिवार के लोगों द्वारा लेकर आया जब सूचना गांव में मिला  तो गांव वाले इकट्ठा हो गए और हॉस्पिटल के सामने शव रखकर डाक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे समाचार लिखने तक हॉस्पिटल के सामने गांव व घर के लोग जमे थे। नगहर गांव निवासी  मन्नू राम की पुत्री की शादी गाजीपुर जनपद के  थाना कासिमाबाद बरार गांव निवासी राकेश राम से दो वर्ष पूर्व  हुआ था जब प्रियंका देवी देवी का बच्चा पैदा होना था तो घर के परेशानी से अपने गांव नगहर आई हुई थी परिवार के लोगों को रोते-रोते बुरा हाल था पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।

शिवानंद बगले

[smartslider3 slider="5"]