जिले के विभिन्न इंटर कॉलेज एवं संस्कृत विद्यालयों में 200 शिक्षकों की फर्जी नियुक्तियां को करने का आरोप, 27 शिक्षक/कर्मचारियों को किया था अवैध भुगतान
उत्तर प्रदेश के बलिया में फर्जी नियुक्तियों के आधार पर 27 शिक्षकों और कर्मचारियों को अवैध रूप से वेतन दे दिया गया. यह मामला सामने आया तो जांच के आदेश दिए गए. इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को निलंबित कर दिया गया. यह कार्रवाई शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई.
लखनऊ: भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बलिया के तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह को अनियमित वेतन भुगतान के चलते निलंबित करने के निर्देश दिए है। इसके बाद विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा आलोक कुमार ने मऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज से संबद्ध कर दिया है। साथ ही, इस पुरे प्रकरण की जांच के लिए सचिव भगवती सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है.
दरअसल, हाल ही में बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने पूर्व डीआईओएस रमेश सिंह पर जिले के विभिन्न इंटर कॉलेज एवं संस्कृत विद्यालयों में 200 शिक्षकों की फर्जी नियुक्तियां को करने का आरोप लगाया था। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी.
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनके ऊपर उक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर काफी दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। जांच रिपोर्ट के साथ उक्त शिक्षकों की सूची शीघ्र ही शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद मामले में उचित कार्रवाई होगी।गौरतलब है कि मऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने दो दिन पहले विभिन्न अनुदानित स्कूलों में 20 से अधिक फर्जी नियुक्तियों का आरोप लगाते हुए दो करोड़ के एरियर भुगतान की बात कही थी। यह भी कहा था कि उक्त भुगतान वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है. अपने अधीनस्थों को जारी आदेश में डीआरएस ने उक्त फर्जीवाड़े में शामिल लोगों का नाम सामने लाने को कहा था. अन्यथा की दृष्टि में एफआईआर दर्ज करने की बात कही थी.
बताते चलें कि कुछ माह पहले तत्कालीन बलिया के डीआईओएस रमेश सिंह का तबादला मऊ के लिए हुआ था वही मऊ से देवेंद्र गुप्ता बलिया के लिए भेजे गए थे।
बताते चले कि डीआईओएस रमेश सिंह दो कार्यकाल में तमाम अनियमितताए किए जाने कि आशंका जताई जा रही है. जिस जिले में तैनाती रही बिंदास होकर नौकरी किया. बलिया में एक बार पहले भी निलंबित किया गया था. जिसकी अलग जांच चल रही है. अब देखना यह है कि पिछली बार तरह से शासन की तरफ से क्लीन चिट देकर फिर से बलिया में तैनात तो नहीं कर दिया जाएगा.
Comments
No comments yet.