किराए के मकान में चंद्रशेखर नगर में परिवार संग रहता था युवक

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर में रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे एक युवक ने किराए के मकान में फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है.

बता दे कि फेफना थाना क्षेत्र के खोड़ीपाकड गांव निवासी अभिनव कुमार 22 वर्ष पुत्र अनिल कुमार राम शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर में करकट के किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था. जहां उसने कतिपय कारणों से फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया. बताया जा रहा है कि मृतक अभिनव कुमार किसी मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह किया था.

जिसे लेकर कभी दिल्ली तो कभी अन्य जगह रहता था। कुछ सालों से चंद्रशेखर नगर में किराए के मकान पर रहता था। मृतक का एक पुत्र है। मृतक के सामने कुछ आर्थिक संकट भी बताया जा रहा है। जिससे उसने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया। सबसे बड़ी समस्या मृतक के प्रेमिका व उसके पुत्र के सामने भरण पोषण को लेकर आ रही थी. हालांकि इस घटना को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है.