
बाबा गणिनाथ मंदिर समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली गोपनीयता की शपथ

बलिया : मद्धेशिया समाज के कुल गुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ मंदिर समिति के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को मंदिर परिसर पर बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया तथा समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. संजीत कुमार गुप्ता कुलपति जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया ने कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारी एवं कार्यकारी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ व्यापारी नेता ठाकुर प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद लक्ष्मण गुप्ता, वरिष्ठ फीजिशियन डॉ. बी.के. गुप्ता, व्यापारी नेता साथी रामजी गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा बलिया अशोक कुमार गुप्ता, राहुल, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बेल्थरा रोड हरिप्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि प्रो.संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज को विकसित होने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है। यदि हमारा समाज पूर्ण रूप से शिक्षा का अर्जन करता है तो वह निश्चित रूप से सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजेश्वर गुप्त उर्फ राज जी ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में जनपद के ग्रामीण क्षेत्र से भी मद्धेशिया समाज के लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही। अंत में पूर्व अध्यक्ष उमेश प्रताप एडवोकेट ने आगंतुकों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया तथा शपथ ग्रहण समारोह का संचालन शारदानंद गुप्ता ने किया।

Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.