बलिया : मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जनपद के सात विधानसभा क्षेत्रों में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर सत्यापन के लिए 2607 बीएलओ लगाए गए थे, जो 25.10 लाख 596 मतदाताओं का परीक्षण किए। एसआइआर की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रेसवार्ता में पूरी जानकारी दी। शुक्रवार को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के समय 3.41 लाख 777 मतदाता कम हो गए हैं।

बताया कि जनपद के सात विधान सभा क्षेत्रों में पहले 13.54 लाख 537 पुरुष, 11.55 लाख 963 महिलाएं और 96 थर्ड जेंडर मतदाताओं को लेकर कुल 25.10 लाख 596 मतदाता थे। शुक्रवार को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के समय 3.41 लाख 777 मतदाता कम हो गए हैं। एसआइआर की शुरूआती जांच में 11.47 लाख 75 पुरुष, 9.07 लाख 473 महिलाएं और 72 थर्ड जेंडर मतदाताओं को लेकर कुल 20.54 लाख 420 मतदाताओं की मैपिंग हुई थी। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में शामिल लगभग 1.42 लाख मतदाताओं के निवास को कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं मिले थे। ऐसे सभी मतदाताओं को नोटिस जारी कर दिया गया था। उनसे मतदाता सूची में नाम बनाए रखने के लिए आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया था।

जिसने साक्ष्य प्रस्तुत किया, उनका नाम सूची में शामिल किया गया। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के समय तक 1.14 लाख 199 नए मतदाता बढ़े हैं। अब जनपद के सातों विधान सभा क्षेत्रों में 1206739 पुरुष, महिलाएं 962008 और 72 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 21.68 लाख 819 मतदाता हैं।