बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फेफना के बिसुकियां गांव में दिवंगत सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल के घर करीब सवा दो बजे पहुंचे और दिवंगत जिलाध्यक्ष के चित्र पर नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया। जहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष व राष्ट्रीय महासचिव राम गोविंद चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, स्व.यादव के पुत्र रजनीश विधवा पत्नी रंजू देवी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही बेटी रोली, छोटी बेटी रितु तथा गांव के जनपद व गैर जनपद के तमाम नेता व मंत्री मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिवंगत सपा जिलाध्यक्ष स्व. राजमांगल के परिजनों से बात की और परिवार की हरसंभव मदद करने की जिम्मेदारी भी ली, यहां तक कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई की भी जिम्मेदारी लेने का वादा किया। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों के इस दुःख की घड़ी में उनके साथ रहें । ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और संकल्पित व्यक्ति मिलना मुश्किल है, लेकिन ईश्वर को यही मंजूर था। मुझे याद है 16 दिसंबर को बैठक हुई तो कहे थे कि अध्यक्ष जी भरोसा कीजिए सपा के उम्मीदवार को जीता कर ही भेजूंगा। हमलोग काफी बचाने का प्रयास किए लेकिन आज हमारे बीच नहीं रहे। इसके बाद पूर्व सी एम का काफिला लगभग साढ़े तीन बजे सपा के कार्यालय पर पहुंचा जहां सपा के कार्यकर्ता व अधिवक्ता मिलने के लिए और एक झलक पाने के लिए बेताब थे। पूर्व सी एम को गाड़ी रोकनी पड़ी और सबका अभिवादन स्वीकार किए। इसके बाद सपा सचिव स्व. राजेंद्र पांडेय के घर भी गए जहां दिवंगत नेता के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए. वहां भी परिवार के लोगों के मदद का भरोसा दिलाया.
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP

अखिलेश यादव के साथ फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ,पूर्व कबिना मंत्री नारद राय, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, सिकंदरपुर विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी, अवलेश सिंह , आजमगढ़ के पूर्व कबीना मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बलराम यादव, रामअचल राजभर , चंद्रदेव राम, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह , पूर्व विधायिका मंजू सिंह, सीमा राजभर , शशिकांत चौबे , महेंद्र चौहान, राजीव राय , मिठाई लाल भारती, अरविंद गिरी , व्यास जी, महासचिव बीरबल राय , शोएबुल, हरेंद्र गोंड के अलावा अधिवक्ताओं में राम विचार यादव, अवध नारायन यादव, कमलेश यादव, संदीप यादव, त्रिभुवन नाथ यादव, प्रदीप कुमार गुप्ता , चंद्रजीत यादव, चंदन यादव, अफरोज, विवेकानंद, निर्भय नारायण सिंह, लक्षण यादव, श्याम नारायण यादव, छोटू यादव, सत्य प्रकाश यादव , नंदजी राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।

Enjoy Live Vivid Bharti Click here for more live radio
Advertisement 7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20 Click here for more live radio
Advertisement 9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs Click here for more live radio
कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें Please donate to support our work


















Your IP Address : 216.73.216.20