हल्दी। थाना क्षेत्र के नीरुपुर-बिगहीं मार्ग पर बसुधरपाह मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर साइकल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में आसपास व परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल दोनों भाइयो को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव निवासी सुरेश तुरहा (22) व अजय तुरहा (16) पुत्रगण खेदन तुरहा अपने निजी कार्य हेतु मंगलवार की दोपहर बालिया जा रहे थे। वे दोनों जैसे ही बसुधरपाह मोड़ के पास पहुंचे। बसुधरपाह की ओर से एक साइकल से सवार युवक अचानक नीरुपुर -बिगहीं मार्ग पर आ गया। अचानक साइकल को सामने। आते देख उसे बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर बाइक सवार दोनों भाई सड़क किनारे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये। वही साइकिल सवार बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया।वहां चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल दोनों भाइयो को वाराणसी के लिए रेफर कर दिये।
साइकल सवार को बचाने में बाइक सवार दो भाई सड़क हादसे में गंभीर
हल्दी। थाना क्षेत्र के नीरुपुर-बिगहीं मार्ग पर बसुधरपाह मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर साइकल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में आसपास व परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाय...
30 Nov 2021
1 min read
11 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.