तीन विधानसभा क्षेत्रों में लग रहे अलग अलग कयास
बलिया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अलग-अलग दलों में सेंधमारी करना शुरू कर दी है। मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने बलिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिंह पप्पू तथा बहुजन समाज पार्टी में कभी अपना डंका बजाने वाले छट्ठू राम को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद जिले में तरह-तरह के अटकलों का बाजार शुरू हो गया है आलम यह है कि तीनों नेता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से हैं ऐसे में लोग इन्हें विधानसभा के चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ भाजपा कार्यालय में नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी, शैलेंद्र सिंह पप्पू और छट्ठू राम को पार्टी में शामिल किया है। इस दौरान डिप्टी सीएम दिनेश कुमार शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बलिया के नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और पार्टी को और आगे बढ़ाने के लिये अलग-अलग जिम्मेदारी भी दी। विगत कई माह से रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से तैयारी करने जा रहे शैलेंद्र सिंह पप्पू लखनऊ में जमे हुए थे और इस बीच कई बड़े नेताओं से उन्होेंने संपर्क बनाया और पार्टी में शामिल हुए।
इनके भाजपा ज्वाइनिंग के बाद चर्चा यह होती रही कि रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से एक और दावेदार चुनाव मैदान में होगा। वहीं बिल्थरारोड विस क्षेत्र से 2012 में बसपा से चुनाव लड़े छट्ठू राम बसपा को छोड़ कर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गये।
इसी क्रम में नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी 2017 में भाजपा प्रत्याशी को हराकर निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतने का काम किया था।
उस दौरान भाजपा के कुछ नेताओं की निगाह अजय कुमार समाजसेवी पर पड़ी चुकी थी। उन्होंने भी मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी। उधर 2012 में रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके शैलेंद्र सिंह पप्पू ने भी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर ये संदेश दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पुनः पूर्ण बहुमत में होगी और भाजपा की सरकार बनेगी।
पार्टी में शामिल होने के बाद जैसे ही अजय, शैलेंद्र और छट्ठू लखनऊ पार्टी कार्यालय से बाहर निकले उनके स्वागत के लिये समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।जैसे ही इसकी जानकारी जिले के नेताओं को टेलीफोन से बधाईयों का दौर मिलना शुरू हो गया।
Comments
No comments yet.