चुनाव लड़ने वाले अधिवक्ता कमर कस कर हुए तैयार

बलिया। सिविल कोर्ट परिसर में क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत समस्त पदाधिकारियों का कार्यकाल मात्र एक वर्षीय होता है, जो समाप्त हो गया और नये कार्यकारिणी के चुनाव के लिए एल्डर्स कमेटी के नेतृत्व में चुनाव संपन्न होता है. क्रिमिनल बार के एल्डर्स कमेटी के नेतृत्व में होने वाले चुनाव व नामांकन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। दो अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जो पांच तक चलेगा.

शनिवार को हुए मीटिंग में कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 02 अप्रैल 2024 से 05 अप्रैल 2024 तक समय 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र भरा जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी 06 अप्रैल व 08 अप्रैल 2024 को 11 बजे से 3 बजे तक किया जायेगा तथा 15 अप्रैल 2024 को 9 से 3 बजे तक मतदान संपन्न होगा और उसी दिन 3ः30 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी व परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव संपन्न कराने में पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं की भूमिका एवं सहयोग अपेक्षित होता है।