बलिया। एक समय था जब हमारे देश में सब कुछ ठहर गया था, जब कोरोना महामारी से होने वाली क्षति का आंकड़ा दिन पर दिन तेजी से बढ़ता जा रहा था, संक्रमितों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हो रही थी। दूसरे राज्यो और जिलों से लौटने वाले प्रवासियों का काफिला तो अनायास ही दिख जाता था। उस समय कोरोना ने हमारे देश में कहर बरपा रहा था तब हमारे कोरोना वारियर्स ने आगे आकर हिम्मत दिखाई और विपरीत परिस्थितियों में लोगों की निःस्वार्थ भाव से मदद व सेवा करने वाले सभी कोरोना योद्धाओं को टाउन हॉल बापू भवन में जीवन प्रदाता फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर, नर्सेज, एंबुलेंस संचालक, पत्रकार, ब्लड डोनेट करने वाले व अन्य कोरोना कॉल में सहायता करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि चिकित्साधिकारी व विशिष्ट अतिथि डॉ राम बाबू चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष, डॉक्टर ए. के.गुप्ता पूर्व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री श्वेता राय की मौजूदगी में कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री श्वेता राय ने कहा कि कोरोना काल मे जिस प्रकार विषम परिस्थितियों में हमारे डॉक्टरों, नर्सेज, पत्रकारों और एंबुलेंस चालकों ने धैर्य और अपनी जान का बगैर परवाह किए दिन रात जन सेवा में लगे रहे वह काबिले तारीफ है और इनसे हमें प्रेरणा मिलती है कि कैसी भी परिस्थितियां हो अपने कर्तव्यों के पालन से विमुख नहीं होना चाहिए।

फाउंडेशन के संस्थापक ऋषभ गुप्ता ने सारे डॉक्टर, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, पत्रकार रक्तदाता तथा अन्य लोग जिनका कोविड-19 वैश्विक महामारी में महत्वपूर्ण भूमिका रहा सभी को कोरोना वारियर्स की उपाधि से सम्मानित किया गया । उन्होंने मुख्य अतिथियों को स्वागत अभिनंदन किया। अध्यक्ष कुमार हर्षित ने बताया कि हम लोग जनपद में रक्तदान की सेवा प्रतिदिन करते हैं और आगे भी करेंगे। साथ ही हमारी संस्था द्वारा जल्द ही 21 निःशुल्क एंबुलेंस की सेवा भी प्रारंभ करने जा रही है। इस दौरान अनुराग बरनवाल, नरेंद्र गुप्ता, अंशु चौबे, ऋषभ गुप्ता, पियूष सिंह, नरेंद्र, बिट्टू, गौरव गुप्ता आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Follow जीवन प्रदाता फाउंडेशन
[smartslider3 slider="5"]
Comments
No comments yet.