बलिया। जिला अस्पताल में आक्सीजन जेनरेटर मशीन करीब दो माह से खराब पड़ी हुई है। जिसके चलते मरीजों को तमाम प्रकार के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से लखनऊ से कंट्रोल पैनल किट मंगाया गया था। कंट्रोल पैनल किट लगने के बाद मशीन से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो गई है।
आक्सीजन जेनरेटर मशीन के जरिए अस्पताल के दोनों वार्डों के कुल 35 बिस्तरों तक पाइप लाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बता दें कि जिला अस्पताल की ऑक्सीजन जेनरेटर मशीन लंबे समय से खराब होने की वजह से पड़ी हुई है।
बलिया के जिला अस्पताल में बीते दो महीनों से ऑक्सीजन जेनरेटर मशीन बंद है। मशीन में कुछ तकनीकी खामी थी। जिसे बनाने के लिए लखनऊ की कंपनी से संपर्क किया गया था। मशीन की गड़बड़ी ऐसी थी जिसे बलिया या आसपास के जिलों में ठीक करने वाला कोई विशेषज्ञ नहीं था। जिला अस्पताल की ओर से लखनऊ की एक्स कंपनी को मशीन बनाने के लिए नोटिस भेजा गया था। सीएमएस ने पिछले दिनों कहा था कि कंपनी टालमटोल कर रही है इस वजह से मशीन बन नहीं पा रही है।
बता दें कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेटर मशीन अपने उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद खराब हो गई थी। बहरहाल सीएमएस ने इसे एक हफ्ते के भी चालू करने की बात कही गई है। इस ऑक्सीजन जेनरेटर मशीन के जरिए पीकू वार्ड और ऑपरेशन कक्ष में पाइप लाइन से ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी।
कंट्रोल पैनल किट के अभाव में ऑक्सीजन जेनरेटर बना शो पीस
बलिया। जिला अस्पताल में आक्सीजन जेनरेटर मशीन करीब दो माह से खराब पड़ी हुई है। जिसके चलते मरीजों को तमाम प्रकार के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से लखनऊ से कंट्रोल पैनल किट मंगाया गया था। कं...
07 Dec 2021
2 min read
47 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.