बलिया। पुस्तकीय शिक्षण की महत्ता को कायम रखते हुए बच्चों में रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना उनके सर्वांगीण विकास के लिये अतिआवश्यक अंग है। सनबीम ग्रुप आफ एजुकेशन इस महत्ता को बखूबी जानता और निखारता है। इसी परिप्रेक्ष्य के क्रम में सनबीम स्कूल बलिया अपने विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके भीतर छुपी प्रतिभा को पहचानने और उनको बाहर निकालने के लिए समय-समय पर अनेकों अनोखी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनबीम ग्रुप द्वारा इंटर स्कूल कंपटीशन “सनफेस्ट” का आयोजन किया गया। जिसमें सनबीम स्कूल ग्रुप से जुड़े कुल 17 स्कूलों के छात्रों ने इसमें प्रतिभाग किया।
.
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मबल बढ़ाना तथा उनकी प्रतिभा को निखारना है। जिसमें अनेकों अलग-अलग क्रमशः जनरल क्विज, हिंदी – इंग्लिश एलोकेशन, पॉडकास्ट, पेंटिंग, डूडल आर्ट,बुक डिस्सिमिनेशन, ग्रुप डिस्कशन, एड टेक टूल, न्यूज रिपोर्टेज, हेरिटेज क्विज, डिबेट आदि जैसे उच्चस्तरीय प्रतियोगिताएं हुई। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विभिन्न आयुवर्ग के विघार्थियों ने प्रतिभाग किया। कोविड प्रोटोकोल का ध्यान रखते हुए इस वर्ष भी यह प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम जूम द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रदर्शन कर अनेकों प्रतियोगिताओं में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन से अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में क्रमशः – ‘अथर्व मिश्रा (हिंदी एलोकेशन) प्रथम स्थान’ , ‘समृद्धि सिन्हा (पॉडकास्ट) प्रथम स्थान’ ‘आराध्या (डूडल आर्ट) प्रथम स्थान’, ‘इफरा वाहिद (टेक टॉक)द्वितीय स्थान’, ‘आरुषि सिंह ( एड टेक टूल) तृतीय’ , अक्षत दुबे, पार्थ, देवांश कुमार,(जनरल हेरिटेज क्विज) तृतीय, ईशानवी सिंह ( इंग्लिश एलोकेशन) तृतीय, अस्मिता तिवारी ( बुक डिसेमिनेशन) तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से न केवल अपने विद्यालय अपितु अपने माता पिता के नाम को भी गौरवान्वित किया है।
.

संपूर्ण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन के परिणाम स्वरूप सनबीम स्कूल मऊ एवम् सनबीम स्कूल मुगलसराय के बाद सनबीम स्कूल बलिया ने समस्त 17 विद्यालयों के मध्य तृतीय स्थान प्राप्त किया। सनफेस्ट में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से समस्त विद्यालय परिवार प्रफुल्लित है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री संजय कुमार पांडेय, सचिव श्री अरूण कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा विद्यार्थियों को उनकी अद्भुत सफलता हेतु शुभकामनाएं ज्ञापित की।