बलिया। सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर रामपुर उदयभान बलिया की बहनों ने आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अद्भुत शोभायात्रा नगर में निकली गयी। रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई, भारतमाता, विवेकानन्द एवं अन्य स्वतन्त्रता सेनानियों की वेशभूषा में बहनों की झांकी घोषदल के साथ नारे लगाते हुए यह शोभायात्रा विद्यालय से निकलकर टी.डी. कॉलेज चौराहा होते हुए बहादुरपुर पार्क पहुँचा। वहां विद्यालय की अध्यक्षा डॉ. स्वस्तिका पांडेय, प्रधानाचार्या श्रीमती उमा सिंह, नगर प्रचारक सचिन, आचार्या बहनें, अचार्यगण एवं अन्य की उपस्थिति में भारत माता के चरणों में पुष्पार्चन के साथ आरती की गई। वन्देमातरम के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात नारे आदि का उद्घोष करते हुए बहनें विद्यालय वापस लौट आईं।
